रंग गुलाल लगाकर लाेगाें ने जमकर खेली हाेली, एक-दूसरे को दी बधाई
कुमारधुबी क्षेत्र में मंगलवार को छिटफुट घटनाओं के बीच होली शांतिपूर्ण रहा। पंचमोहली गांव में होली के दिन हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया।
इस संबंध में निखिल शरण गुप्ता ने कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपने शिकायत में शरण गुप्ता ने कहा कि पड़ोस के लक्ष्मण साव, शुभम सिंह, वीरेन्द्र पंडित, अविनाश तिवारी, अभिषेक प्रसाद, सोनू यादव सहित 10 से 12 लोग घर पर आए। जीजाजी के कपड़े फाड़ दिए। विरोध किया तो रॉड व डंडा से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए भाई, पापा और घर के अन्य सदस्यों को भी पीटा। मां और बहन के साथ छेड़खानी की। लक्ष्मण साव ने चांदी का चेन छिन लिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। हो-हल्ला पर सभी पास के मंदिर के पीछे छिप गई।
वहां से भी पत्थरबाजी की। वहीं नीचूधौड़ा निवासी निजी बिजली मिस्त्री फिरोज अंसारी ने भी कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अपने शिकायत में भुक्तभोगी ने कहा कि बिजली नहीं बनाने पर घर पर आकर पल्टू साव ने गाली गलौज की। बाद में ओपी में समझौता कर लिया। पंचमोहली निवासी विवाहित ने कुमारधुबी ओपी में अपने पति पर शराब पीकर मारपीट व मैके नहीं जाने की शिकायत दर्ज कराई। बाद में दो माह के लिए मैके जाने पर सहमती बनने के बाद दोनों में समझाैता हो गया।
कालूबथान ओपी में शांति समिति के सदस्यों ने खेली होली
ने गाली गलौज की। बाद में ओपी में समझौता कर लिया। पंचमोहली निवासी विवाहित ने कुमारधुबी ओपी में अपने पति पर शराब पीकर मारपीट व मैके नहीं जाने की शिकायत दर्ज कराई। बाद में दो माह के लिए मैके जाने पर सहमती बनने के बाद दोनों में समझाैता हो गया।
कालूबथान ओपी में होली मनाते लोग।
निरसा/कालूबथान/चिरकुंडा/मैथन/मुगमा|निरसा क्षेत्र में छिटफुट घटनाओं को छोड़ होली का त्याेहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मंगलवार की सुबह लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। आमदिनों की तरह मंगलवार की सुबह 11 बजे तक दुकाने खुली रही। जिससे होली के दिन किसी को कोई परेशानी न हो। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी चौक-चाैराहों पर पुलिस बल की तैनाती थी। शाम को एक-दूसरे को गुलाल लगाकर लोगों ने होली का आनंद लिया। कालूबथान ओपी में शांति समिति के सदस्यों ने जमकर गुलाल खेल लोगों को होली की बधाई दी।