पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहाड़पुर में हरि मंदिर में हरिकीर्तन संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलियापुर| बलियापुर के पहाड़पुर नीचे स्थित हरि मंदिर में बुधवार को दो दिवसीय अखंड हरी कीर्तन कुंज भंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। बीरसिंहपुर ग्राम के पाला कीर्तन गायिका माला कर्मकार मैं अपनी नृत्य गीत से राधा कृष्ण रासलीला का वर्णन किया। कहा कि शरीर यदि कृष्ण है तो राधा आत्मा है, राधा ही एक ऐसा नाम है जो कृष्ण से पहले लिया जाता है। राधे कृष्ण दो नहीं एक नाम है। जिस प्रकार परमात्मा के बिना आत्मा नहीं हो सकती, वैसे कृष्ण के बिना राधा नहीं हो सकती, राधा कृष्ण का मिलन है दो आत्माएं एक रास हो जाए वही प्रेम है। जिसे जीवन के सारे रास समर्पित हो जाता है। स्वार्थ से कोसों दूर वही प्रेम है। रास नृत्य गीत को देख भक्त मंडली कृष्ण कृष्ण की जय जय कार लगाने लगे।
खबरें और भी हैं...