शिविर में 125 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच
बीसीसीएल कतरास क्षेत्र की ओर से सीएसआर योजना के तहत शनिवार को नया प्राथमिक विद्यालय चैनपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कतरास क्षेत्र के जीएम की प|ी शोभा मल्लिक ने किया। शिविर में क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. एसएस कुमार द्वारा स्कूल के 125 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।