सिंदरी गुरुद्वारा में मनाया गया हाेला मुहल्ला
सिंदरी|िसंदरी गुरुद्वारा में मंगलवार को होला मुहल्ला मनाया गया। जिसमें सुखमणि साहिब का पाठ व शबद कीर्तन हुआ। गुरु के लंगर की सेवा एल एंड टी कंपनी के द्वारा किया गया। गुरुद्वारा प्रधान डॉ. स्मृति नागी की देखरेख में खेलकूद का भी आयोजन किया गया। जिसमें रस्साकसी, गोली चम्मच दौड़, सुई सुता दौड़, लेडीस जेंट्स का म्यूजिकल चेयर में प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान स्मृति नागी, प्रदीप सिंह, बलवीर सिंह नागी,जगतार सिंह, रंजीत सिंह, गगनदीप सिंह, गुरबीर सिंह आिद थे।