राजपूत विचार मंच के होली होली मिलन में उड़े रंग-गुलाल
धनबाद | राजपूत विचार मंच केंद्रीय कार्यसमिति का होली मिलन समारोह रविवार को कार्मिक नगर में धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह ने की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक फगुआ गीतों पर मंच के सदस्यों ने जमकर मस्ती की। मौके पर सुधीर प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, देव प्रसन्न सिंह, महीप सिंह, एसके सिंह, राजेश सिंह, डीएन सिंह थे।