पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निरसा में मनाया गया होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निरसा भाजपा कार्यालय में रविवार की संध्या होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा मौजूद थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओ को गुलाल लगाकर गणेश मिश्रा ने होली की बधाई दी। वही झाविमो का भाजपा में विलय के बाद जाविमो कार्यकर्त्ताओ का भी स्वागत किया गया। धनबाद से आये मंटू राय एवं मंडली ने एक से बढ़कर एक फगुआ गाकर उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर शिवकुमार दारुका, मधुरेन्द्र गोस्वामी, अशोक गुप्ता, देवाशीष महतो, छोटू मिश्रा, दिनेश ठाकुर, रतन तिवारी आदि मौजूद थे। इधर निरसा हाइवा परिवहन स्वाबलंबी सहकारी समिति के हड़ियाजाम स्थित कार्यालय में हाइवा मालिकों ने धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान वाहन मालिको ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली कि बधाई दी तथा फगुआ गीतों पर जमकर झूमे। मौके पर समिति के सचिव श्रीकांत पांडेय,उपाध्यक्ष अखलाक हुसैन, विधान तिवारी, कन्हैया आदि थे।

होली मिलन समारोह मनाते हाइवा मालिक।

भाजपा कार्यालय में होली मिलन मनाते लोग।
खबरें और भी हैं...