गड़ेरिया में होली मिलन समारोह आयोजित
लोयाबाद|गड़ेरिया स्थित भाजपा नेत्री गीता सिंह के आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा थे। कार्यक्रम के अंत में फूलों के साथ होली खेली गई। मौके पर गीता सिंह, पुनिता सिंह, प्रिया सिंह, प्रीति सिंह, जानकी देवी, सत्या देवी, सुशीला देवी, किरण चौहान, मंजुला देवी, सोना देवी आदि थीं।