लालमनी वृद्धा सेवा आश्रम के बुजुर्गों के साथ खेली होली
सीएए के खिलाफ धरना स्थल पर फूलों की होली खेलते धरनार्थी।
धनबाद | टुंडी के लालमनी वृद्धा सेवा आश्रम में रहने वाले वृद्धों के साथ बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल, सर्मपण महिला समिति के पदाधिकारियाें ने हाेली के पूर्व संध्या पर होली की खुशियां मनाईं। समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे काे रंग, अबीर व गुलाल लगाकर कर होली की शुभकामनाएं दीं। उनके बीच आवश्यक सामग्रियाें का वितरण किया। समिति की अध्यक्ष पी विमला ने कहा कि इस आश्रम में अपने परिवार से अलग रह रहे वृद्धों की देख-भाल एवं स्नेह की आवश्यकता है। माैके पर रश्मि रेखा महापात्र, चेतना कुमार, अदिति त्यागी, प्रमीला प्रसाद आदि थीं।