पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हुड़दंगियों ने महिला के साथ की छेड़खानी, एक हिरासत में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भगतडीह | बस्ताकाेला इंडस्ट्री काॅलाेनी मंेे मंगलवार काे हुड़दंगियाें ने हाेली के गीताें पर नाचने काे कहा नहीं नाचने पर छेड़खानी करने लगे। जब महिला के परिजनाें ने विराेध किया ताे हुड़दंगियाें ने महिला के घर पर पत्थरबाजी करते हुए घर में घुसकर मारपीट की। सूचना पाकर झरिया पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने रवि कुमार शर्मा काे हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य भाग खड़े हुए। घायल वृद्ध तपस्या देवी, अप्पू, रमेश मंडल काे इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग हाेम मंे भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार रवि अपने दोस्तों के साथ अपने घर के पास डीजे साउंड बजा रहा था। नशे में सभी लोग अश्लील गाने बजा रहे थे।
खबरें और भी हैं...