बिजली व्यवस्था ठीक करें नहीं तो होगा उग्र आंदोलन: झामुमो
झामुमो समर्थकों ने गुरुवार को तिलाटांड़ विद्युत सब स्टेशन के एसडीओ पीके चंद्रा को मांग पत्र सौंपा। इसके बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के वरीय नेता राजेंद्र प्रसाद राजा ने कहा कि झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड में इस तरह का विद्युत संकट कभी पैदा नहीं हुआ। जब से जेवीएनएल बना है। तब से जनता परेशान है। कहा कि पूर्व की भांति समुचित विद्युत मुहैया कराई जाए अन्यथा जनता कभी भी सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। कहा कि वर्ष 2019 के पूर्व का बकाया राशि दिसंबर माह से पहले वसूली करना डीवीसी एवं जेवीएनएल की जिम्मेवारी थी। कहा कि विद्युत कटौती से पानी, कृषि, व्यवसाय, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार पर प्रभाव पड़ रहा है। मौके पर मोना महतो, विकास मालाकार, अरुण दास, विकाश साव, महेश सोनार, जीतेंद्र दुबे, मो अनवर, मो परवेज, संजय कुमार आदि मौजूद थे।