पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्दी-खांसी है तो छुट्टी से नहीं लौटें छात्र, अाॅनलाइन मिलेंगे लेक्चर नाेट्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर आईआईटी आईएसएम ने अपने उन छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जो होली या अन्य कारणों से छुट्टी लेकर संस्थान से बाहर अपने-अपने शहरों व घरों में हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि अपने शहरों से संस्थान आने के लिए जो छात्र धनबाद तक की यात्रा में खुद काे कोरोना को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ताे वे मिड सेमेस्टर की छुट्टी के बाद भी अपने घर पर ही रहें। हालांकि कक्षाअाें का संचालन अपने निर्धारित अवधि में किया जाएगा, लेकिन वर्तमान सेमेस्टर में कक्षाअाें में 75 प्रतिशत की उपस्थिति में छूट दी जाएगी। संबंधित प्राध्यापक एमअाईएस के माध्यम से अपने लेक्चर नाेट्स काे अाॅनलाइन करेंगे। वहीं स्टूडेंट्स से अपील भी की गई है कि अगर किसी काे सर्दी-खांसी या बुखार है ताे वे अपने घरों पर ही रहें। जाे स्टूडेंट्स संस्थान परिसर में ही हैं अाैर उनमें से किसी काे एेसे लक्षण हैं ताे वे अविलंब संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। निदेशक प्राे राजीव शेखर ने बताया कि माॅनसून सेमेस्टर 2020-21 के लिए प्री-अाॅनलाइन रजिस्ट्रेशन काे स्थगित कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की अवधि की घाेषणा बाद में की जाएगी।

आईआईटी आईएसएम के सभी कार्यक्रम अगले अादेश तक रद्द

अाईअाईटी ने काेराेना वायरस काे लेकर सभी तरह की काॅन्फ्रेंस, सेमिनार, कार्यशाला, प्राेफेशनल डेवलपमेंट प्राेग्राम अादि काे अगले अादेश तक स्थगित कर दिया है। निदेशक प्राे राजीव शेखर ने एडवाइजरी जारी कर स्टूडेंट्स, कर्मचारी अाैर प्राध्यापकाें से कहा है कि एेसा काेई भी कार्यक्रम नहीं करें, जिसमें भीड़ इकट्ठी हाे। अपने विदेश यात्रा काे टाल दें। विदेश यात्रा की सभी स्वीकृतियां भी अगले अादेश तक रद्द कर दी गई हैं।

हर काेई मास्क में घूमें, जरूरी नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

काेराेना काे लेकर हुई वीसी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अाेर से कहा गया कि राज्य में काेराेना संक्रमित एक भी मरीज की पहचान नहीं हुई है। एेसे में हर किसी काे मास्क लगाकर घूमना जरूरी नहीं है। मास्क वैसे लाेगाें के लिए जरूरी है जाे विदेश से यहां अाए हैं अाैर निगरानी में हैं। उनके परिवार के सदस्याें के साथ अस्पताल के पारा मेडिकल व अन्य स्टाॅफ के लिए जरूरी है।


इधर...पीएमसीएच में डाॅक्टराें के लिए ही बचाव के लिए मास्क नहीं


धनबाद | पीएमसीएच के डाॅक्टराें को कोरोना से बचाव का ही इंतजाम नहीं है। सरकार की अाेर से इसके लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने में भी यहां लापरवाही बरती जा रही है। 570 बेड वाले अस्पताल में अाईसाेलेशन वार्ड का इंतजाम ताे किया गया है लेकिन मास्क, सेनेटाइजर का इंतजाम नहीं है। अस्पताल प्रबंधन की अाेर से गुुरुवार काे एन 95 माॅस्क की खरीदारी के लिए टेंडर निकाला है। इधर, काेराेना से बचाव के लिए मास्क की डिमांड बढ़ गई है। निजी अस्पताल व नर्सिंग हाेम की अाेर से भी माॅस्क का अाॅर्डर दिया जा रहा है, हालांकि सबसे कारगर एन 95 माॅस्क का स्टाॅक धनबाद के बाजार में नहीं है। जानकार बताते हैं कि बाजार में जाे मास्क धड़ल्ले से बिक रहे हैं, वे एन 95 नहीं है। मांग बढ़ने से सेनेटाइजर की भी कमी हाेती जा रही है।

काॅलेजों में किसी भी तरह के कार्यक्रम के अायोजन पर रोक

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बीबीकेएमयू प्रशासन ने अादेश जारी कर धनबाद अौर बोकारो के सभी अंगीभूत काॅलेज, संबद्ध काॅलेज, बीएड काॅलेज अौर पीजी डिपार्टमेंट में अगले अादेश तक किसी भी तरह की सभा, कार्यक्रमाें के अायोजन पर रोक लगा दी है। सभी काॅलेजों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्यों से अनुरोध किया गया है कि वे काॅलेजों में साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखेंगे। हाथ की सफाई के लिए सेनेटाइजर का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करेंगे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए काॅलेजों में लगातार जागरूकता अभियान चलाने एवं छात्र-छात्राअों काे इससे बचाव के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया है।

15 मार्च को होने वाला हास्य कवि सम्मेलन कोरोना को लेकर स्थगित

धनबाद | हिंदी साहित्य विकास परिषद अाैर धनबाद क्लब की अाेर से 15 मार्च काे हाेने वाले अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन काे स्थगित कर दिया गया है। परिषद के संजय अानंद सहित अन्य ने शुक्रवार काे धनबाद क्लब में बताया कि काेराेना वायरस काे देखते हुए कार्यक्रम काे स्थगित कर दिया गया है। स्थिति पटरी पर लाैट गई ताे सम्मेलन का अायाेजन अप्रैल महीने में किया जाएगा। जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन व स्वास्थ्य मंत्रालय मिले दिशा-निर्देशाें अाैर सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुएकाे देखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। प्रेस वार्ता में राकेश शर्मा, संजय तिवारी, संजीव बियाेत्रा, यमेश त्रिवेदी, वाईएन नरूला आदि मौजूद थे।

काॅलेजों में भी बायोमैट्रिक्स उपस्थिति पर लगी रोक

विवि प्रशासन ने एक अादेश जारी करते हुए विवि मुख्यालय, पीजी डिपार्टमेंट, अंगीभूत काॅलेज, संबद्ध काॅलेज, बीएड काॅलेज समेत अन्य संस्थाअों में अगले अादेश से सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राअों की बाॅयोमैट्रिक्स उपस्थिति पर रोक लगा दी है। यह अादेश घंटी अाधारित शिक्षक, डेली वेजेज कर्मचारी पर भी लागू होगा। सभी रजिस्टर में मैनुअल उपस्थिति बनाएंगे।

अाईएमए ने कहा-सभी स्कूलों को अभी बंद कर देना चाहिए

अाईएमए झारखंड ने राज्य सरकार काे ज्ञापन देकर कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्य के सभी विद्यालय व ऐसी सभी जगह, जहां छोटे बच्चों का समूह हो, को फिलवक्त बंद कर दिया जाए। राज्य सरकार अविलम्ब सभी प्रकार के रैली, जुलूस, सभा, अनशन, संगोष्ठी पर रोक लगाया जाना चाहिए। अाईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राज्य की सभी शाखाअाें काे अपने-अपने क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम करने काे कहा गया है ताकि लोग सजग हो सके।

अगले अादेश तक सरकार अापके द्वार कार्यक्रम का नहीं किया जाएगा आयोजन

काेराेना के कारण जिले में अगले अादेश तक सरकार अापके द्वार कार्यक्रम काे स्थगित कर िदया गया है। प्रभारी उपायुक्त बालकिशुन मुंडा ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर कार्यक्रम काे स्थगित किया गया है। शुक्रवार काे वीसी में मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिला प्रशासन काे अगले अादेश तक सरकार अापके द्वार कार्यक्रम काे स्थगित करने का अादेश दिया है। सचिव के अादेश के अालाेक में शनिवार काे एग्यारकुंड प्रखंड के कलियामाटी पंचायत में अाहूत सरकार अापके द्वार कार्यक्रम नहीं हाेगा।

अाईडीएसपी की निगरानी में इटली से अाए लाेग

इटली व अन्य देशाें से अाए अाठ लाेगाें ने स्वास्थ्य विभाग की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सभी लाेग इटली से भाया काेलकाता हाेते हुए धनबाद पहुंचे हैं। काेलकाता में हुई जांच में किसी में संक्रमण का लक्षण नहीं पाया गया है। इसके बावजूद सभी काे निगरानी में रखने काे कहा गया है। इसके बाद अाईडीएसपी धनबाद की टीम ने विदेश से अाए सभी लाेगाें काे निगरानी में ले लिया। हालांकि विभाग के अनुसार अाठ लाेगाें में दाे इंग्लैंड व फ्रांस लाैट गए जबकि एक दर्ज पते पर नहीं मिला। शेष पांच की निगरानी की जा रही है।

मास्क पहनकर आईआईटी में आने वालों की हो रही जांच

_photocaption_अाईअाईटी अाईएसएम के सुरक्षाकर्मियाें में शुक्रवार काे संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र से मास्क बांटे गए। खास ताैर पर उन सुरक्षा कर्मियाें में यह मास्क वितरित किया गया है, जाे प्रवेश द्वार में अागंतुकाें अाैर वाहनाें की जांच में हाेते हैं।*photocaption*

काेराेना वायरस से बचाव के लिए रेलवे ने ट्रेनाें के एसी काेच में लगे पर्दे हटाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी की अाेर से गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन के तहत एसी काेच से पर्दा हटाने के साथ ट्रेनाें के अंदर अाैर बाहर नियमित सफाई करने, स्टेशन अाैर प्रतीक्षालयाें में यात्रियाें बैठने वाली बेंच, कुर्सी, वाश बेसिन, बाथरूम, काेच का दरवाजा अाैर खिड़की की सफाई करने काे कहा है। स्टेशन परिसर की सफाई अाैर नियमित फाेगिंग करने का अादेश दिया है।

रेलवे ने भी जारी की गाइडलाइन, ट्रेनाें के एसी काेच में लगे पर्दे हटाए जाएंगे
खबरें और भी हैं...