अाईअाईटी : जूनियर असिस्टेंट की नियुक्ति को स्क्रीनिंग टेस्ट 28 काे
अाईअाईटी अाईएसएम, धनबाद में जूनियर असिस्टेंट के लगभग 74 पदाें पर नियुक्ति के लिए 28 मार्च काे स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। इसमें शाॅर्टलिस्टेड अभ्यर्थी शामिल हाेंगे, जिन्हें लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्राेफिसिएंसी टेस्ट अाैर टाइपिंग टेस्ट से भी गुजरना हाेगा। स्क्रीनिंग टेस्ट का अायाेजन न्यू लेक्चर हाॅल काॅम्प्लेक्स में सुबह 8-9 बजे तक किया जाएगा। इसमें 25-25 अंकाें का जेनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जेनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड अाैर जेनरल इंगलिश की परीक्षा हाेगी। स्क्रीनिंग टेस्ट में शाॅर्टलिस्टेड अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्राेफिसिएंसी टेस्ट अाैर टाइपिंग टेस्ट में शामिल हाेंगे। 28 मार्च काे ही 80 अंकाें की लिखित परीक्षा भी शाम 5-7 बजे तक हाेगी। इसमें अंग्रेजी भाषा व काॅम्प्रीहेंसन 50 अंक अाैर डाटा एनेलाइसिस एंड क्वांटिटिटिव एप्टीट्यूड 30 अंकाें का हाेगा। इसके बाद 29 मार्च काे दाे बैच में कंप्यूटर प्राेफिसिएंसी टेस्ट 20 अंक अाैर टाइपराइटिंग स्पीड टेस्ट हाेगा। पहले बैच की परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक अाैर दूसरे बैच की परीक्षा 11:30 से 1:30 बजे तक हाेगी।