अाईअाईटी धनबाद की टीम ने मिर्गी के रोगियों के लिए बनाया डिवाइस
भारत के विज्ञान संस्थान (अाईअाईएससी) बैंगलोर में 28 व 29 फरवरी को टेक 4 भारत के तहत पैन अाईअाईटी एलुमनी इंडिया की अोर से 24 घंटे का वार्षिक हैकथाॅन प्रतियोगिता का अायाेजन किया गया। प्रतियोगिता में औद्योगिक समस्या-समाधान व उत्पाद विकास कौशल अादि विषयों की समस्याएं दी गई थीं। प्रतियोगिता में अाईअाईटी धनबाद की टीम ‘सेवियर्स’ ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंतिम शीर्ष 10 टीमों में शामिल हुई। इसके लिए टीम को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि से नवाजा गया। टीम में पार्थ खन्ना, कासीना ज्योति स्वरूप, सुदुनुरी संदीप व श्रेयांस बोहरा शामिल थे। अाईअाईटी धनबाद की टीम ने मिर्गी से पीड़ित रोगियों के लिए एक माॅडल प्रस्तुत किया था। जिससे मिर्गी के दौरे का पता लगाने के लिए गैर-इनवेसिव पहनने योग्य डिवाइस विकसित करके उस के लिए एक अलर्ट सिस्टम बनाया गया।