झरिया में दो गुटों में मारपीट और फायरिंग, दो घायल
झरिया की दस नम्बर चाैथाई कुल्ही में शनिवार की रात दाेनाें गुट के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक पक्ष ने एक चक्र गाेली चला दी। फायरिंग के पूर्व मारपीट की घटना में एक महिला सहित दाे लाेग घायल हाे गए। घायल महिला का इलाज पीएमसीएच धनबाद में चल रहा है, जबकि दूसरे का इलाज झरिया के एक नर्सिंग हाेम में। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस पहुंची। घटनास्थल से एक खाेखा दाे जिंदा गाेली बरामद किए। पुलिस पांच लाेगाें काे हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद रविवार काे जेल भेज दिया। पुलिस ने दाेनाें गुट के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया है, जिसमें दाेनाें गुटाें के कुल 16 लाेगाें काे अाराेपी बनाया गया है। मारपीट का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। शनिवार को दिन में भी दोनों गुटाें के बीच मारपीट हुई थी। एक पक्ष की घायल पूजा देवी बयान पर झरिया थाना में गलत नीयत से घर में घुसकर छेड़खानी करने, मारपीट करने अाराेप लगाया है, जिसमें शंभु ठठेरा, धर्मेंद्र रजभर, छाेटकी उर्फ राजेश कुुमार, टुनटुन यादव, रवींद्र यादव, चंदन यादव, अालाेक यादव, पुरुषाेत्तम यादव, साेनू कुमार, लल्लू झा अादि को नामजद किया गया है। इनमें से शंभु, टुनटुन, राजेश, साेनू, अालाेक काे जेल भेज दिया गया है। वही दूसरे पक्ष के टुनटुन यादव की शिकायत में मारपीट करने, जान मारने की नीयत से गाेली चलाने का आरोप लगाते हुए धनंजय यादव, दीपक ठठेरा, संजय साेनार, गाेलू, पंकज ठठेरा, रितेश कुमार साव काे अाराेपी बनाया गया है।