काेल कर्मियाें का महंगाई भत्ता 2.80 प्रतिशत बढ़ा
धनबाद| काेल इंडिया में काम कर रहे गैर अधिकारी कर्मियाें के महंगाई भत्ता में 2.80 प्रतिशत की बढ़ाेतरी की गई है। बढ़ा हुअा महंगाई भत्ता 1 मार्च से 31 मई तक के लिए है। इसके पहले काेल कर्मियाें काे 19.23 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था, अब यह 22.03 प्रतिशत हो गया है। इस संबंध में काेल इंडिया के महाप्रबंधक श्रम शक्ति एके चाैधरी की अाेर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।