इनमोसा ने डीजी से की माइनिंग सुपरवाइजर की बहाली की मांग
धनबाद|इनमाेसा केंद्रीय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीएमएस के नवनियुक्त डीजी दिनेश कुमार साहू से मिलकर विभिन्न मुद्दाें पर वार्ता की। समिति के केंद्रीय अपर महामंत्री कुश कुमार सिंह ने कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियाें में रिक्त वैधानिक पदों पर माइनिंग सुपरवाइजर की नियुक्ति कराने, बीसीसीएल समेत सभी कंपनियाें में कोल माइंस रेगुलेशन एक्ट 2017 पर सेमिनार करवाने, वेरिफिकेशन के लिए अाए माइनिंग सुपरवाइजराें के सर्टिफिकेट का जल्द वेरिफिकेशन कराने, कंपनी स्तर पर वैधानिक प्रमाण पत्र रखने वालाें का डीपीसी कराने के अलावा डीजीएमएस में मैन पावर की कमी काे दूर करने की मांग रखी। कुश सिंह ने बताया कि डीजी ने मांगाें की दिशा में सकारात्मक पहल करने का अाश्वासन दिया है। वार्ता में डीजीएमएस की अाेर से निदेशक (सीएमसी) अरविंद कुमार, निदेशक पीके कुंडू और संघ की ओर से अपर महामंत्री कुश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजित सिंह, संगठन सचिव विजय यादव, अशोक कनाैजिया, केके नोनिया अादि थे। इसके पूर्व पौधा देकर डीजी का स्वागत किया गया।