भगवती जागृत मंदिर में जागरण कल
धनबाद | भगवती जागृति मंदिर समिति की ओर से भक्तिमय जागरण का आयोजन शनिवार 14 मार्च को चीरागोड़ा स्थित मंदिर परिसर में आयोजित होगा। इस दिन मंदिर परिसर में विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में समिति के मीडिया प्रभारी अजय कुमार भट्ट ने बताया कि 14 मार्च, दिन शनिवार को सुबह 6 बजे कलश शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। शोभायात्रा चीरागोड़ा स्थित मंदिर परिसर से शुरू होकर डीएस कॉलोनी, वाच एंड वार्ड कॉलोनी स्थित पंपू तालाब में जल उठा। पार्क मार्केट, ज्ञान मुखर्जी रोड होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी। इसके पश्चात दिन के 10 बजे प्राण-प्रतिष्ठा एवं वैदिक पूजन का आयोजन होगा। वहीं शाम 8 बजे ज्योति प्रचंड के साथ भगवती जागरण की शुरुआत होगी। 15 मार्च, रविवार सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण होगा। वही शाम 5 बजे मां भगवती की प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।