जायसवाल समाज के अध्यक्ष बने सजन
झरिया| झरिया निवासी सज्जन लाल जायसवाल काे धनबाद जिला जायसवाल समाज का सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनाेनित किया गया है। मनाेनय के बाद समाज के लाेगाें ने माला पहनाकर एवं तालियाें के बीच स्वागत किया। इसके पूर्व झरिया के अारएस गार्डन में शु्क्रवार काे झरिया विधान सभा क्षेत्र जायसवाल समाज की अाेर से हाेली मिलन समाराेह अायाेजित कर एक दूसरे के बीच खुशियां बांटी। कार्यक्रम में भारी संख्या मंे महिला व पुरूष शामिल थे। माैके पर संजय जयसवाल, एससी प्रसाद गुप्ता, भृगृनाथ भगत, अरूण जयसवाल, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, जयमंगल जयसवाल, राजकुमार जयसवाल, राम बाजाज, सजापाल जायसवाल अादि लोग थे।