महेशपुर में जमसं का मिलन समारोह आयोजित
सोनारडीह|महेशपुर पंचायत भवन में शनिवार को जनता मजदूर संघ द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए संघ के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि संघ मजदूरों की समस्या का समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत है। कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं। मजदूरों की समस्या को लेकर महाप्रबंधक से वार्ता करें। मजदूरों की समस्या के लिए संघ का दरवाजा हमेशा खुला रहता है। संघ हर दुख सुख में मजदूरों के साथ खड़ा है। इस दौरान कई लोगों ने संघ के प्रति आस्था जताते हुए संघ में शामिल होने की घोषणा की।