पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झरिया को नहीं मिला पानी, शहर की जलापूर्ति पर अाज से असर, रात में सड़क पर उतरीं महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीवीसी की बिजली कटाैती ने काेहराम मचा दिया है। बिजली कटाैती से जलापूर्ति व्यवस्था ठप पड़ गई है। झरिया व अासपास की 15 लाख की अाबादी काे गुरुवार काे तीसरे दिन भी पानी नहीं मिला। बिजली संकट के कारण झमाडा की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ठप हाे गई है। इधर, पीएचईडी ने चौथे दिन यानी शुक्रवार को भी बिजली संकट की स्थिति रहने पर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने की अाशंका जताई है। विभाग ने कहा है कि किसी तरह वन टाइम जलापूर्ति हो रही है। पर गुरुवार रात में बिजली कटौती हुई तो टावरों तक पानी नहीं पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। एेसी स्थिति में शहर की जलापूर्ति भी ठप हो जाएगी। बिजली अौर पानी संकट झेल रहे लोगों को अाक्रोश सातवें अासमान पर है। लोग अलग-अलग तरीकों से अपना विरोध जताया। राजनीति दलों अौर सामाजिक संगठनों ने बैठक कर अांदोलन की चेतावनी दी। वहीं, बैंकमोड़ में रात 10 बजे महिलाएं सड़कों पर उतर अाई। महिलाअों ने बैंकमोड़ जेपी चौक पर थाली बजा कर बिजली संकट के प्रति अपना विरोध जताया। डीवीसी के खिलाफ नाराजगी जताई गई। सरकार अौर स्थानीय प्रतिनिधियों से सवाल पूछे। गांवों में भी अाक्रोश का अालम कुछ एेसा ही है।

बिजली संकट के कारण झरिया व अासपास के क्षेत्रों में भीषण जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। झमाडा के एसडीअाे पंकज झा के अनुसार पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण जल का भंडारण नहीं हाे पा रहा है। लगातार तीसरे दिन पानी नहीं मिलने से लोग पानी की तलाश में भटकते नजर अाए। बिजली कटाैती के कारण झरिया शहर के साथ-साथ डिगवाडीह, भागा, फुसबंगला, शालीमार, जोरापोखर, जामाडाेबा, पुटकी, करकेंद, केंदुअा, गाेधर, गंसाडीह समेत अास पास के क्षेत्राें में पानी की सप्लाई ठप है।

संघर्ष मोर्चा : फूंका डीवीसी- जेबीवीएनएल का पुतला

बिजली कटौती के खिलाफ युवा संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को डीवीसी और जेबीवीएनएल का पुतला फूंका। मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि डीवीसी और जेबीवीएनएल के बीच बकाया राशि को लेकर जारी कटौती से बेवजह आम जनता परेशान है। बिजली नहीं रहने से इसका सीधा असर पेयजल पर भी पड़ रहा है। कटौती जल्द बंद नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन होगा। मौके पर मनोज राय, बड़े महतो, शिवम राज व बबलू आदि मौजूद थे।

जेएमएम ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

बिजली कटौती के खिलाफ गुरुवार को जिलाध्यक्ष रमेश टुडू के नेतृत्व में झामुमो ने रणधीर वर्मा चौक पर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। रमेश ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से केंद सरकार के इशारे पर डीवीसी तानाशाही पर उतारू है। यहां का कोयला लेकर यही के लोगों को परेशान किया जा रहा है।

वासेपुर : गोधर सबस्टेशन का घेराव व प्रदर्शन


बिजली कटौती के खिलाफ गुरुवार को वासेपुर के लोगों ने गोधर सबस्टेशन का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने करीब आधे घंटे तक सबस्टेशन और गोधर-बैंक मोड़ मुख्य मार्ग को जाम रखा। बैंक मोड़ पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। लोगाें ने कहा बिजली संकट के कारण रहना मुश्किल है।

डीवीसी ने कहा : बकाया नहीं मिलने तक जारी रहेगी कटौती

डीवीसी के चीफ इंजीनियर, कॉमर्शियल लोड डिस्पैच देवाशीष दे ने कहा कि मुख्यालय द्वारा बिजली कटौती बंद करने से संबंधित किसी तरह का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। कटौती जारी है और अगले आदेश तक कटौती जारी रहेगी।

राज सिन्हा ने सदन में उठाया बिजली कटाैती का मामला

धनबाद | बिजली कटाैती का मुद्दा गुरुवार काे भाजपा विधायकाें ने विधानसभा में जाेर-शाेर से उठाया अाैर सरकार से इस संकट का समाधान करने की मांग की। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सदन की कार्रवाई शुरू हाेते ही इस मुद्दे काे रखा। कहा कि डीवीसी द्वारा 18-18 घंटे बिजली कटाैती की जा रही है। त्राहिमाम की स्थिति पैदा हाे गई है। जलापूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। राज सिन्हा के इस मुद्दे का सिंदरी विधायक इंद्रजीत महताे समेत अन्य कई विधायकाें ने समर्थन किया। सदन में मामला उठाने के बाद विधायक राज सिन्हा हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के साथ मुख्यमंत्री से मिले अाैर बिजली कटाैती की समस्या काे रखा।

तीसरे दिन भी 18 घंटे पावर कट

झरिया : लाेगाें ने सड़क पर उतरने की दी धमकी

बिजली कटाैती किए जाने से झरिया के लाेगाें में उबाल है। बिजली गुल रहने के कारण बड़े से लेकर छाेटे उद्याेग धंधे पूरी तरह से प्रभावित हाे गई है। शाम ढलते ही बाजार का राैनक खत्म हाे जा रहा है। दुकानदार व अन्य व्यवसायी बिजली विभाग के साथ-साथ झारखंड सरकार काे काेस रहे हैं। लोगों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।

बैंकमोड़ चैंबर : मोबाइल की रोशनी में की बैठक

18 घंटे कटौती को लेकर बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की आपात बैठक गुरुवार को हुई। बैठक चल ही रही थी, तभी बिजली गुल हो गई। एेसी स्थिति में सदस्यों ने मोबाइल की रोशनी में बैठक पूरी की। बैठक के बाद चैंबर का प्रतिनिधिमंडल जेबीवीएनएल के जीएम प्रतोष कुमार से मिला अौर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ऐसे चला बैठक, विरोध व प्रदर्शन का दौर

शाम 7:10 से 9:10 बजे

रात 9:10 से आधी रात 3:10 बजे

दिन के 11:10 से 01:10 बजे

दोपहर 01:10 से शाम 7:10 बजे

सुबह 3:10 से 5:10 बजे

सुबह 5:10 से 11:10 बजे

5 सबस्टेशनों में कटौती सबसे ज्यादा प्रभावी, आज भी परेशानी

डीवीसी के कटौती से शहर के पांच सबस्टेशन बुरी तरह प्रभावित है। इनमें भूली, गोधर, बरमसिया, पॉलिटेक्निक और जोड़ाफाटक सबस्टेशन शामिल है। सभी सबस्टेशन पूरी तरह डीवीसी के पावर सप्लाई पर निर्भर हैं। गोविंदपुर के कांड्रा ग्रिड से इन सबस्टेशनों को अबतक नहीं जोड़ा जा सका है। यही वजह है कि नया बाजार, भूली, बैंक मोड़, अशोक नगर, बाबूडीह, बरमसिया से लेकर मटकुरिया, केंदुआ, करकेंद आदि इलाकों के लोग बिजली कटौती से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

बिजली कटौती 18 की जगह 20 घंटे हुई, परेशानी बढ़ी

गोविंदपुर, बरवाअड्‌डा, टुंडी, निरसा वन और टू में डीवीसी बिजली कटौती बढ़ा दी है। इन फीडरों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में 18 की जगह 20 घंटे बिजली कटौती की गई। रात 9:10 मिनट पर इन इलाकों में लोड शेडिंग शुरू की गई। सुबह 3:30 बजे तक लोड शेडिंग जारी रही। वहीं, दो घंटे बाद सुबह 5:30 बजे से लेकर दिन के 11:30 बजे तक पुन: बिजली काटी गई। इसके अलावा दोपहर 01:30 बजे से लेकर शाम के 7:30 बजे तक बिजली कटौती की गई।

शहर

गांव

सप्लाई का समय

कटौती का समय

जेबीवीएनएल ने कहा - जल्द समाप्त होगी बिजली कटौती | जेबीवीएनएल एमडी राजीव अरुण एक्का ने कहा कि डीवीसी 4955 करोड़ बकाया बता रहा है। जबकि बकाया सिर्फ 2309 करोड़ है। कोर्ट में मामला लंबित है। डीवीसी को 400 करोड़ रुपए देने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द कटौती बंद होगी।

बिजली कटौती के खिलाफ बैंकमोड़ में खमोमबत्ती लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...