पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली के रंग में डूबी झरिया, जगह जगह हुअा कार्यक्रम, प्रेस क्लब में पत्रकाराें ने की मस्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेलिका दहन के पूर्व संध्या पर काेयलांचल हाेली के रंग डुब गया था। प्रतिष्ठान से लेकर समाजिक एवं पत्रकाराें ने भी खूब मस्ती की। एक दूसरे काे गुलाल लगाकर अापसी भाईचारे का संदेश दिया। अधिकांश स्थानाें पर तिलक हाेली खेली गयी। झरिया के प्रेस क्लब में अायाेजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद के एसएसपी काैशल किशाेर एवं वरीष्ट पत्रकार गणेश मिश्रा उपस्थित थे। यहां पर सभी ने एक दूसरे काे हाेली की बधाईयां दी। माैके पर पत्रकार अरूण वर्णवाल, विष्णुकांत तिवारी, शैलेन्द्र जयसवाल, हरेन्द्र चाैहान, जाॅन मिर्जा, गुड्डू वर्मा, एकराम, मनाेज शर्मा, पूर्व पार्षद कृष्णा अग्रवाल, अरूण साव अादि थे। वही चार नम्बर बस स्टेण्ड मंें हाेली मिलन समाराेह कार्यक्रम हुआ।

महुदा मोड़ में होली मिलन समारोह का आयोजन

महुदा|होली पर महुदा मोड़ के एक होटल में द क्लब इंडिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आसपास के क्षेत्र से लोग पहुंचे और कार्यक्रम का आनंद उठाया। संगीत की धून में पानी के फव्वारा पर लोग जमकर नृत्य कर रहे। लोगों के लिए होली के पारंपरिक पकवान की व्यवस्था की गई थी। जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया। समारोह के संचालक द क्लब इंडिया के चेयरमैन संतोष रजक ने बताया कि होली के अवसर पर रंग बरसे कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा। मौके पर चेयरमैन संतोष रजक, राजेश सिंह, रामप्रवेश कुमार, विद्यासागर सिंह, राजकुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

जाेरापाेखर के डिगवाडीह अाैर जामाडाेबा में उड़े रंग गुलाल

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 40 के डिगवाडीह न्यू कॉलोनी दुर्गा मंदिर परिषर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्षद सुजीत कुमार सिंह ने लोगो को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। हाेली के गीताें पर लाेग झूमते रहे। वार्ड संख्या 38 कॉपरेटिव कॉलोनी जामाडोबा में हरिनंदन ने अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया। माैके पर भाजपा नेता योगेन्द्र यादब मौजूद थे। इस मौके पर डुमरी ,कालीमेला, लाल बंगला ,जीतपुर आदि क्षेत्रों में लोग पहुंचे थे।

प्रेस क्लब में हाेली मिलन समाराेह काे संबाेधित करते एसएसपी व अन्य।
खबरें और भी हैं...