पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
गोड्डा. ठाकुरगंगटी थानान्तर्गत ग्राम-बहादुरचक के पास अडाणी कंपनी का पाइपिंग कार्य करने वाली कंपनी का पोकलेन, हाईड्रा मशीन जलाने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले दिनाें अपराधियाें ने हथियार के बल पर टाइपिंग का कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट किया गया था तथा डीजल एवं किरासन तेल छिड़ककर दो हाईड्रा क्रेन एवं एक पाॅकलेन को जला दिया गया था। इस संबंध में ठाकुरगंगटी थाना में 10 जनवरी को अज्ञात अपराधकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
एसपी ने बताया कि आरोपी सूर्या हांसदा ने पूरे घटनाक्रम की षडयंत्र रची थी। रंगदारी और काम देने का दबाब बनाने के लिए स्थानीय और बहारी लोगों की मदद से घटना को अंजाम दिलाया था। कांड के तीन आरोपी अभय तुरी थाना बोरियो साहेबंगज, ड्राईवर संजू बास्की थाना बोरियो एवं मनोज ठाकुर थाना ललमटिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर छिपा कर रखे गए हथियार दो देशी कट्टा, चार गोली एवं तीन मोबाइल को जब्त किया गया है।
जले मशीनों की कीमत एक करोड़ से अधिक
एसपी शैलेन्द्र वर्णवाल के अनुसार आरोपी सूर्या हांसदा ने रंगदारी और काम का ठेका लेने के लिए स्थानीय कंपनी पर दबाब बनाने के लिए षडयंत्र रचा। घटना के दिन 10 जनवरी की रात डीजल एवं किरासन तेल आपराधियों को मुहैया कराया। अपराध कर्मियों को पाईप लाईन में काम कर रहे मशीनों को जलाने के लिए कहा गया। आरोपी सूर्या हांसदा ने सभी अपराधियों को अपने घर के पास स्थित रेलवे लाईन तक लाकर सभी का मोबाईल बंद करा दिया। जहां से सभी अपराधकर्मी पैदल ही अड़ानी के चल रहे गंगा पंप डंपिग परियोजना में हथियार लेकर पहुंचे। वहां सो रहे मजदूरों को मारपीट कर हथियार से जख्मी कर भगा दिया। मजदूरों के बिस्त को हाईड्रा क्रेन के नीचे रखकर उसे जला दिया गया। जिसमें परियोजना में काम में लगे दो हाईड्रा क्रेन और एक पोकलेन मशीन जलकर स्वाहा हो गए। जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जाती है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में सूर्या हांसदा के नजदीकी रितेश्दार भी शामिल है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। मुख्य आरोपी सूर्या भी जल्द गिरफतार किए जाएंगे। आरोपी सूर्या हांसदा राजमहल परियोजना क्षेत्र में कई अपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। इसपर करीब आधे दर्जन से अधिक मामले चल रहे है। फिलहाल इन मामलों में बेल पर है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.