हर्ल में नाैकरी को लेकर सीएम से मिला झामुमो
झामुमो के केंद्रीय समिति की बैठक के बाद सिंदरी निवासी केंद्रीय सदस्य सुखलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी कार्यालय सोहराई भवन रांची में मुख्यमंत्री से मुलाकात किया। उक्त जानकारी सुखलाल मरांडी ने दी। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया की हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड सिंदरी प्रोजेक्ट में स्थानीय विस्थापित बेरोजगार आदिवासी को एक प्रतिशत भी रोजगार नहीं दिया गया है। सभी मजदूर बाहर से लाये गये हैं। स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। सिंदरी के पढ़े लिखें युवा दूसरे राज्य मे रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय सदस्य युधेश्वर सिंह, सनातन टुडू,, सर्वेश्वर हेम्ब्रम, लखी सोरेन, रतिलाल टुडू, हराधन रजवार आदि थे।
सीएम से मिलता झामुमो का प्रतिनिधिमंडल।