बैंक माेड़ में सड़क हादसे में पत्रकार के भाई की माैत
धनबाद | बैंक माेड बड़ा गुरुद्वारा के समीप गुरुवार की रात सड़क हादसे में दामाेदरपुर मे रहने वाला संजीत कुमार की माैत हाे गई। वे दैनिक भास्कर के पत्रकार शिवेंद्र कुमार के बड़ा भाई थे और पीएमसीएच में अाउटसाेर्स पर कार्यरत थे। गुरुवार की रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में अाने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बैंक माेड पुलिस माैके से उठा कर पीएमसीएच ले गई। स्थिति गंभीर हाेने के कारण परिजन उसे असर्फी अस्ताल ले गए, जहां इलाज के दाैरान शुक्रवार की सुबह उनकी माैत हाे गई। पुलिस पाेस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। शुक्रवार देर शाम गाेविंदपुर स्थिति खुदिया नदी में अंतिम संस्कार किया गया। घटना में बैंक मोड़ पुलिस का मानवीय चेहरा दिखा। सड़क के किनारे संजीत खून से लथपथ पड़े थे। रास्ते से कई लाेग गुजरे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उसकी पहचान तक नहीं हाे पाई थी। सूचना पर बैंक माेड पुलिस माैके पर पहुंची। गंभीर स्थिति काे देखते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था की। इसके बाद दाे टाइगर जवान एंबुलेंस काे स्काॅर्ट करते हुए पीएमसीएच ले गई। फाेन करने पर शिवेंद्र काे भाई के अस्पताल में हाेने की जानकारी हुई। भाई के पहुंचने पर उसकी पहचान हुई। पीएमसीएच से असर्फी अस्पताल तक बैंक माेड पुलिस साथ रही।