पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मार्च के अंत तक बिजली दर बढ़ाने को लेकर जेएसईआरसी करेगा जनसुनवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिक्स्ड चार्ज में दोगुना करने का प्रस्ताव


एचटीएसएस की वर्तमान दर 5.50 से घटा कर 4.25 रुपए का प्रस्ताव

राज्य में बिजली दर बढ़ाने को लेकर मार्च महीने के अंत में झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) जनसुनवाई शुरू करेगा। जेएसईआरसी डीवीसी के सातों एरिया बोर्ड में जनसुनवाई कर बिजली की नई दर निर्धारित करेगा। जेबीवीएनएल के अफसरों के अनुसार मार्च महीने के अंत से जेएसईआरसी ने जनसुनवाई शुरू करने का संकेत दिया है। पहली जनसुनवाई डीवीसी के जमशेदपुर कमांड एरिया से शुरू होने की संभावना है। इसके बाद राज्य के अलग-अलग जगहों पर जनसुनवाई कर जेएसईआरसी दर बढ़ाने पर अपना फैसला देगा। गौरतलब है कि जेबीवीएनएल की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 1.25 रुपए प्रति यूनिट तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।

घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य उपभोक्ताओं के फिक्स्ड चार्ज में भी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव जेबीवीएनएल ने दिया है। एचटी उपभोक्ताओं का फिक्स्ड चार्ज में 100 केवीए प्रतिमाह से बढ़ा कर 300 रुपए करने का प्रस्ताव है। वहीं, कमर्शियल उपभोक्ताओं का फिक्स्ड चार्ज 40 से बढ़ा कर 150 रुपए और पांच केवीए से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं का फिक्स्ड चार्ज 150 से बढ़ा कर 300 रुपए करने का प्रस्ताव है।

इधर, उद्योग का दर कम करने का प्रस्ताव

टैरिफ में जहां घरेलू बिजली की दरों में 1.25 रुपए प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। वहीं, औद्योगिक बिजली दरों में 1.25 रुपए प्रति यूनिट कम करने का प्रस्ताव है। एचटीएसएस की वर्तमान दर 5.50 से घटा कर 4.25 रुपए और एचटीआइएस की दर 5.50 से घटा कर 5.00 रुपए करने का प्रस्ताव है।
खबरें और भी हैं...