जागृत मंदिर की वर्षगांठ पर निकली कलश शोभा यात्रा
देवी-देवताओं के लगे जयकारे, जागरण में देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
चीरागोड़ा स्थित जागृत मंदिर की 22वीं वर्षगांठ शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम चीरागोड़ा स्थित जागृत मंदिर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ 501 महिलाएं माथे पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर चीरागोड़ा से शुरू होकर डीएस कॉलोनी मोड़, वाच एंड वार्ड होते हुए पंपू तालाब पहुंची। शोभा यात्रा में शामिल महिला, युवतियों ने तालाब से जल उठाकर मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान पूरा इलाका माता रानी के जयकाराें से गूंज उठा। क्षेत्र के लोगों ने इस भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद पुजारी आचार्य शशि शेखर दुबे के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवती जगत जननी जगदंबा की प्राण-प्रतिष्ठा शुरू हुई।
लहर-लहर लहराई रे मेरी मां की चुनरियां: संध्या में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मां ज्योति रूप में आई दर्शन के लिए..., सब हो जाओ तैयार दर्शन पाने के लिए..., लहर-लहर लहराई रे मेरी मां की चुनरिया अादि भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। संध्या 6 बजे विधिवत 9 कन्याओं की पूजा-अर्चना के साथ भगवती जागरण की शुरुआत हुई। शक्ति मंदिर से ज्वाला की ज्योति प्रचंड की गई। कलाकार पायल बनारसी ने गणेश वंदना पर श्रद्धालुओं को झूमाया। कलाकार जुगनू सिंह एवं सरोज कुमार लक्खा ने अपने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से शमां बांध दिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए। मौैके पर कुणाल सिंह, अजय भट्ट, अभय भट्ट, नीतीश कुमार, रवींद्र, प्रशांत, राजेश, अनूप सहाय, बिल्लू आदि थे।
विधिवत 9 कन्याओं की पूजा-अर्चना के साथ भगवती जागरण की शुरुआत हुई। शक्ति मंदिर से ज्वाला की ज्योति प्रचंड की गई। कलाकार पायल बनारसी ने गणेश वंदना पर श्रद्धालुओं को झूमाया। कलाकार जुगनू सिंह एवं सरोज कुमार लक्खा ने अपने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से शमां बांध दिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए। मौैके पर कुणाल सिंह, अजय भट्ट, अभय भट्ट, नीतीश कुमार, रवींद्र, प्रशांत, राजेश, अनूप सहाय, बिल्लू आदि थे।
जागृत मंदिर में भगवती जागरण सुनतीं महिलाएं।
चीरागोड़ा स्थित जागृत मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।