मवि हरिहरपुर के शिक्षक कृष्णकांत महताे का निधन
धनबाद | मध्य विद्यालय हरिहरपुर, तोपचांची के शिक्षक कृष्णकांत महतो का रविवार काे इलाज के दौरान निधन हो गया। 57 वर्षीय कृष्णकांत हृदय रोग से पीड़ित थे। वे अपने पीछे प|ी मनोरमा देवी, पुत्री अनीता, स्वेता व प्रतिमा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। शिक्षक नेता उज्जवल तिवारी, नेहरू हेम्ब्रम, ज्वाला गुप्ता, अनिल झा, उज्जवल तिवारी, रंजीत साहू, शिवेश झा, रंजन दास, शिवभरत प्रसाद, देवेश त्रिवेदी, मिथलेश तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, अर्जुन लाल, विवेक कुमार, चंद्रशेखर सिंह, इमरान ने शोक व्यक्त की है।