पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी समारोह में लिलोरी मंिदर आए दाे लाेगाें से की मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मां लिलौरी मंदिर परिसर में शादी समारोह संपन्न कराकर लौटने के क्रम में एक अन्य बारात पार्टी के लोगों ने कथारा के एक अखबार के पत्रकार पप्पू चौहान व नंद कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी कतरास पुलिस को दी है। समाचार लिखे जाने तक घायल पत्रकार निचितपुर के निजी नर्सिंग होम में इलाजरत है। उसके सर में कई टाके लगे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पप्पू चौहान अपनी प|ी के साथ कतरास लिलौरी स्थान मंदिर से शादी समारोह से लौट रहे था। तभी मुख्य सड़क से पूर्व एक बारात पार्टी के सदस्यों ने तू-तू, मैं-मैं करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट से पप्पू के शरीर के कई भाग में चोट लगी है। पत्रकार का जाइलो संख्या जेएच01बीए/4181 को भी छतिग्रस्त कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...