बिजली कटाैती बंद हो नहीं ताे हाेगा उग्र अांदाेलन: राजद
थापरनगर|18 घंटे बिजली कटौती के कारण प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रहा है। कलकारखाने बंदी के कगार पर है। दुकानदारों को दुकानदारी में परेशानी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित है। उक्त बातें राजद के प्रदेश महामंत्री तारापद धीवर ने गुरुवार की संध्या प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की अाेर से नियमित बिजली भुगतान करने के बावजूद डीवीसी प्रबंधन के गलत नीति के कारण लोग परेशान है। प्रदेश में महागठबंधन के सरकार बनते ही डीवीसी प्रबंधन सौतेला व्यवहार कर रहा है। जिसका राजद विरोध करता है। कहा कि बिजली कटौती में सुधार नहीं हुआ तो राजद आंदाेलन को बाध्य होगी।