पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेनाें में लंबी प्रतीक्षा सूची, बर्थ मिलना हुअा मुश्किल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेशल ट्रेन नहीं चलने से बढ़ी परेशानी

हाेली मनाने गांव गए परिवाराें काे वापसी में पसीना छूट रहा है। बिहार अाैर उत्तर प्रदेश से अाने वाली ट्रेनाें में लंबी वेटिंग लिस्ट है। गंगा दामाेदर, माैर्या अाैर लुधियाना एक्सप्रेस समेत बिहार अाैर उत्तर प्रदेश से अाने वाली ट्रेनाें के स्लीपर से लेकर एसी काेच में बर्थ उपलब्ध नहीं है। 12 मार्च से लेकर 16 मार्च तक बर्थ कंफर्म हाेने की दूर-दूर तक संभावना नहीं हाेने के कारण लाेग वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने में जुट गए हैं।

हाेली के माैके पर रेलवे की अाेर से धनबाद अाैर उसके अासपास के लाेगाें के लिए काेई विशेष ट्रेन नहीं चलाई गई है। इसके कारण उत्तर बिहार जाने व अाने वाले यात्रियाें काे काफी परेशानियां हाे रही है। धनबाद मंडल की अाेर से धनबाद से रक्साैल के बीच स्पेशल ट्रेन की मांग की गई थी, लेकिन हाजीपुर मुख्यालय ने मांग नहीं मानी गई। उत्तर बिहार जाने वाले यात्रियाें के लिए माैर्या अाैर वनांचल एक्सप्रेस के अतिरिक्त काेई अन्य ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

जेनरल से लेकर अारक्षित काेच की स्थिति एक जैसी

बिहार समेत अन्य शहराें से अाने वाली ट्रेनाें की जेनरल से लेकर अारक्षित काेच तक की स्थिति एक जैसी हाे गई है। महीनाें पहले अपना बर्थ अारक्षित करा चुके यात्रियाें काे बर्थ तक पहुंचने में पसीना छूट रहा है। जेनरल काेच में सवार हाेने के लिए लाेगाें काे अापाधापी करनी पड़ रही है।

अाज रद्द रहेगी लुधियाना एक्सप्रेस

धनबाद से फिराेजपुर कैंट के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 13307 धनबाद-फिराेजपुर कैंट लुधियाना एक्सप्रेस गुरुवार काे नहीं जाएगी। काेहरे के कारण रेलवे ने इस ट्रेन काे 31 मार्च तक रद्द कर रखा है। सप्ताह में प्रत्येक गुरुवार काे धनबाद से तथा शनिवार काे फिराेजपुर से यह ट्रेन रद्द है।
खबरें और भी हैं...