कतरास में मंच ने डीवीसी प्रबंधन का पुतला जलाया
कतरास | बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार को कतरास नागरिक मंच के तत्वावधान व जिप सदस्य सुभाष राय के नेतृत्व में विरोध मार्च निकालकर डीवीसी प्रबंधन का पुतला दहन किया गया। विरोध मार्च नदी किनारे सूर्य मंदिर परिसर से निकलकर स्वास्तिक सिनेमा रोड, सब्जी पट्टी होते हुए कतरास थाना चौक पहुंची। यहां लोगों ने डीवीसी व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए डीवीसी प्रबंधन का पुतला जलाया। मौके पर संतोष स्वर्णकार, राजेश स्वर्णकार, मुकेश सिन्हा, रवि कुमार वर्मा, पवन पाठक, छोटन रवानी, दीपू आदि थे।