पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवि और काॅलेजों में खाली होंगे कई पद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अहम पदों के लिए उपयुक्त व्यक्ति की तलाश शुरू

बीबीएमकेयू के विभिन्न प्रशासनिक पद अाने वाली दो माह में खाली हो जाएंगे। वहीं कई पद वर्तमान में ही खाली हो गए हैं। वहीं इसी माह एसएसएलएनटी महिला काॅलेज की प्राचार्या का पद भी खाली हो जाएगी। उक्त पदों को भरने के लिए विवि प्रशासन की अोर से उपयुक्त व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। बीबीएमकेयू में परीक्षा विभाग कंप्यूटर सेल के निदेशक डाॅ केपी सिन्हा का स्थानांतरण केबी काॅलेज बेरमो में कर दिया गया है। एेसे में कंप्यूटर सेल के निदेशक का पद खाली हो गया है। वहीं मई माह में रजिस्ट्रार कर्नल एमके सिंह का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। वहीं जुलाई माह में परीक्षा नियंत्रक डाॅ सत्यजीत सिंह का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। एेसे में इन अहम पदों पर भी जेपीएससी की अोर से नियुक्ति होने तक उपयुक्त व्यक्ति की तलाश की जा रही है। संभव है कि जेपीएससी की नियुक्ति होने तक वर्तमान रजिस्ट्रार अौर परीक्षा नियंत्रक से ही काम लिया जाए। इसके साथ ही विवि की प्राॅक्टर डाॅ मीना श्रीवास्तव का कार्यकाल फरवरी माह में ही समाप्त हो गया था। विवि प्रशासन ने फिर से डाॅ मीना श्रीवास्तव को ही प्राॅक्टर की जिम्मेवारी दी है। इसके साथ ही विवि एडमिशन सेल के चेयरमैन डाॅ धनंजय कुमार सिंह का भी स्थानांतरण पीके राय काॅलेज में कर दिया गया है। एेसे में अब एडमिशन सेल के चेयरमैन के लिए भी विवि प्रशासन को उपयुक्त अौर तेज-तर्रार व्यक्ति की तलाश है। वहीं विवि के फाइनांस अाॅफिसर नरेश चंद्र पुर्थी का कार्यकाल पूरा हो गया है। विवि प्रशासन ने उनके कार्यकाल को अागे बढ़ाने के लिए राजभवन को पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...