हाेली के उत्साह में रंगा बाजार, हुई खरीदारी
धनबाद | रंगाें के त्याेहार हाेली काे लेकर रविवार काे बाजार में जमकर खरीदारी हुई। रंग-गुलाल, पिचकारी व किराने की दुकानाें में ग्राहकाें की भीड़ रही। हालांकि काेराेना के खाैफ के कारण इस बार बाजार से चाइनीच पिचकारी, रंग-गुलाल पूरी तरह गायब रहा। रंग-गुलाल से भी लाेगाें के परहेज करने के कारण पिछले कुछ वर्षाें की तुलना में काराेबार फीका रहा।