बलियापुर थाना के मंदिर में प्रेमी युगल का हुअा विवाह
बलियापुर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को दो प्रेमी युगल की शादी अभिभावक की उपस्थिति कराई गई। वासुदेव राजवार की पुत्री रूपा कुमारी करमाटाड़ बलियापुर निवासी व रोशन रजवार के पुत्र दीपक कुमार राजवार मानगो बालीडीह बोकारो निवासी है। दोनों प्रेमी युगल को परघा व आसपास के ग्रामीणों ने गुरुवार को परघा पहाड़ी के पास पकड़ कर बलियापुर थाना के हवाले कर दिया। दोनों प्रेमी युगल के बीच एक अरसे से प्रेम प्रसंग का चल रहा था। इसी बीच दोनों अहले सुबह अपने-अपने घर से फरार हुए। परघा पहाड़ी के पास पहुंचे। लोगों की नजर पड़ते ही संदेह हुआ। पुलिस व आमझर मुखिया संतोष रवानी को सूचना दी गई।