मारुति वैन अनियंत्रित हाेकर खेत में गिरी, 5 घायल
ताेपचांची से गाेमाे जाने के क्रम में बुधवार काे अाम बगीचा के समीप एक मारुति वैन अनियंत्रित हाेकर 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में मारुति वैन में सवार पांच लाेग घायल हाे गए। वैन का चालक त्रिवेणी महताे ड्राइविंग सीट पर ही करीब एक घंटे तक फंसा रहा। बाद में गैस कटर मंगवाकर वैन का अागे का हिस्सा काट उसे बाहर निकाला गया। स्थानीय लाेगाें की मदद से उसे तत्काल पीएमसीएच भेजा गया। उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुर्इ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मारुति वैन में सवार चार लाेग ताेपचांची से खेशमी की अाेर जा रहे थे। तभी अाम बगान के पास वैन अनियंत्रित हाेकर खेत में गिर गई।
गोमो-तोपचांची रोड पर सड़क हादसे के बाद जुटी भीड़।