मारवाड़ी समाज ने मनाया होली मिलन
झरिया|झरिया के अग्रवाल धर्मशाला में रविवार काे झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट की अाेर से हाेलिकाेत्सवक का अायाेजन किया गया। समाराेह में समाज के सैकड़ाे महिलाएं, पुरूष व बच्चाें एक दूसरे काे तिलक लगाकर हाेली की बधाईयां दी। दिल्ली से पधारे चेतन्य दहचिज कोलकाता के कलाकाराें ने नृत्य नाटिका समूह ने होली आई रे हाेली अाई रे.., होलियां म उड़े रंग गुलाल..., होली खेले रघुवीरा अवध में... अादि जैसे गीत प्रस्तुत कर मनामाेह लिया। समाराेह में सम्मेलन अध्यक्ष डा. अाेपी अग्रवाल, जय प्रकाश देवरालिया, हरि प्रकाश लाटा, विनाेद अग्रवाल, संजय झूनझूनवाल, शिव कुमार अग्रवाल,गाेपी कृष्ण मंत्री, दीपक अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल अादि थे।