बरटांड़ में खुला मातेश्वरी डेंटल क्लिनिक
धनबाद|बरटांड़ में बुधवार को मातेश्वरी डेंटल क्लिनिक खुला। इसका उद्घाटन पीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक डॉ एचके सिंह, डॉ जीएन सिंह, डॉ उर्मिला सिंह आदि शहर के कई जाने माने चिकित्सकों की मौजूदगी में किया गया। यहां दंत रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका सिंह लोगों का इलाज करेंगी। डॉ प्रियंका ने बताया कि दांतों के सामान्य इलाज व आरसीटी की सुविधाएं भी मिलेंगी।