पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रामकनाली में काली पूजा काे लेकर की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थापरनगर|रामकनाली चापापुर सार्वजनिक काली मेला कमेटी की अाेर से गुरुवार की संध्या निरसा के रामकनाली काली मंदिर प्रांगण में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता आदित्य भंडारी व संचालन बुटुलाल मरांडी ने किया। बैठक में मुख्यरूप से तारापद धीवर मौजूद थे।

बैठक में तारापद धीवर ने कहा कि 31 मार्च को कलश स्थापना के साथ पूजा की शुरूअात होगी। 8 अप्रैल तक मेले का आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय मेले के दौरान प्रत्येक दिन रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हिंदी, बंगला, खोरठा, नागपुरी, भोजपुरी, पंजाबी भाषा के साथ-साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। बैठक में हारू धीवर, संतोष भंडारी, दीनबंधु धीवर, मंगल गोस्वामी आदि थे।
खबरें और भी हैं...