पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उपद्रवियों ने कतरास में मचाया उत्पात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कतरास कोयलांचल में होली के दिन असामाजिक तत्वों का बोल बाला रहा। दो दिन असामाजिक तत्व के लोग सड़क पर उपद्रव मचाया। हालांकि पुलिस ने इन असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए खूब लाठियां भांजी।

इस दौरान करीब चार स्थानों पर मारपीट की घटना घटी। बताते हैं कि सोमवार की रात राजगंज रोड स्थित सब्जी पट्टी में हुई मारपीट के मामले में भुक्तभोगी संजय बेलदार के शिकायत पर कतरास पुलिस ने कांड अंकित कर लिया है। पुलिस ने मामले में सूरज बेलदार की शिकायत पर मारपीट कर 20 हजार छिनतई व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर मामले की छानबीन शुरू की है। शिकायत में संजय बेलदार ने कहा है कि सोमवार की शाम कुछ सामान लेने बाजार जा रहा था, इस दौरान विनय चौहान, गणेश गुप्ता तथा विकास रवानी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और पैकेट से बीस हजार रुपए निकाल कर गोली चलाने की कोशिश किया तथा रॉड से मारकर जख्मी कर दिया था। इधर रेलवे कॉलोनी कतरास निवासी प्रवीण कुमार ने कतरास पुलिस को शिकायत देकर चार लोगों के खिलाफ हरवे हथियार के साथ लैस होकर मारपीट एवं छीनतई करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा कि वे होली के दिन अपने मित्र से मिलने भंडारीडीह की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में रोहित, राधेश्याम, जितेंद्र सहित अन्य लोगों ने हथियार से लैस होकर हमला कर दिया। उधर कोलमुरना में होली के दिन बेहराकुदर व कोलमुरना के बीच शराब सेवन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दोनों गांव के लोग भीड़ गए। जिसमें आठ लोग जख्मी हो गए।

खबरें और भी हैं...