पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गायब छात्रा व युवक काे पकड़ा, युवक गया जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोरापोखर|जाेरापाेखर पुलिस ने मंगलवार काे झरिया के बालू गद्दा मंे छापामारी कर शनि मंडल नामक युवक काे गिरफ्तार किया। जिसके बाद बुधवार की सुबह उसे जेल भेज दिया गया। वहीं छात्रा का 164 का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया की एक सप्ताह पूर्व बालू गद्दा के रहने वाली नाबालिग छात्रा 11वीं की परीक्षा देने डिगवाडीह स्थित स्कूल अाई थी। जहां पर परीक्षा समाप्त हाेते ही उसके पड़ाेसी शनि नामक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। छात्रा के पिता के शिकायत पर जाेरापाेखर थाना मंे मामला दर्ज किया गया था। सूचना मिली कि शनि छात्रा काे लेकर हाेली में अपने घर अाया हुअा है।
खबरें और भी हैं...