पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित मोदी सरकार: अपर्णा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निरसा के पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय व एग्यारकुंड के कालीमंडासंजय नगर में भाजपा के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाई गयी। इस दौरान महिलाओं के बीच संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता मौजूद थे। निरसा में आयोजित कार्यक्रम में निरसा के खुदिया फाटक निवासी प्रियंका साव को इंटर परीक्षा में आरएस मोर कॉलेज टोपर बनने को लेकर उसे विधायक ने शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। दोनों ही स्थानों में कार्यक्रम के दौरान विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्दारा नारी सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिसमे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,पीएम आवास,शौचालय निर्माण,बेटी बचाओ-बेटी पढाओ,सुकन्या योजना आदि के उदहारण दिया। मौके पर छुमु तुरी,मीनाक्षी राय,आलो दास,रेखा कर्मकार,चाइना गोप, दुर्गा देवी,पूनम मिश्रा, रिंकी देवी, बबीता देवी,रानी सिंह आदि मौजूद थे।

निरसा भाजपा कार्यालय में इंटर टॉपर को सम्मानित करते विधायक।
खबरें और भी हैं...