जीतपुर से गायब मां व बेटी को युवक से साथ पकड़ा
जोरापोखर|पाथरडीह ईदगाह मुहल्ला में एक पखवाड़ा से गायब मां व पुत्री सहित युवक सगीर अंसारी को बुधवार की रात जोरापोखर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस तीनाें से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि जीतपुर तिवारी बस्ती निवासी रामेश्वर ने इस संबंध में 26 जनवरी 2020 काे जाेरापाेखर थाना में लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि अपने घर में सेंट्रिंग के लिए पाथरडीह ईदगाह मुहल्ला निवासी सगीर अंसारी को काम करने के लिए रखा था। इसी दाैरान सगीर ने मेरी प|ी व पुत्री काे अपने झासा में फसकार बहला फुसलाकर 26 फरवरी काे अपने साथ भागा ले गया। इधर, हाेली मेंं खबर मिली कि सगीर अंसारी मेरी प|ी व बेटी काे पाथरडीह ईदगाह मुहल्ला स्थित अपने घर में रखे हुए है। इसकी सूचना जाेरापाेखर पुलिस व विहिप के जिला मंंत्री रमेश पाण्डेय काे दिया।