साेशल मीडिया पर प्रेम हाेने के बाद एक बच्चे की मां ने पति काे छाेड़ा
साेशल मीडिया पर एक बच्चे की मां काे झरिया के एक व्यक्ति से प्यार हाे गया। प्यार इस कदर परवान पर चढ़ा की पति काे छाेड़कर झरिया अाकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। इधर पति परेशान हाेकर खाेजते-खाेजते झरिया पहुंच गया। झरिया पुलिस ने उक्त महिला उसके बच्चे अाैर प्रेमी काे थाना लाया। महिला के हठ के बाद पति हार गया। झरिया थाना से अपने पति अाैर पुत्र काे अाशीर्वाद देकर अपने घर लाैट गया। सूचना के अनुसार एक बच्चे की मां मल्लिका शा व पुत्र (4) को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदनापुर स्थित घाटाल से भागाकर झरिया के पोद्दार पाड़ा सुशांत दत्ता अपने घर पहुंच गई थी। पति भागिरत शा 24 फरवरी 2020 से अपने प|ी को तलाश में पश्चिम बंगाल के कई थानों में चक्कर लगा रहे। तभी सोशल साइड में अपने प|ी और प्रेमी को एक साथ टिक टॉक में देखा गया। देखते ही पति ने पहचान कर लिया। तलाश में पति शुक्रवार को झरिया थाना पहुंचा था।