काेराेना वायरस को ले चिंतित हाेने की नहीं, सजग रहने की जरूरत: डाॅ. मुक्ता
काेराेना वायरस के प्रति जागरूकता पैदा करने काे लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस काे लेकर फोरम आॅफ वुमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स) की अाेर से काेयला भवन में जागरूकता एवं बचाव काे लेकर कार्यशाला का अायाेजन किया गया। कार्यशाला काे संबाेधित करते हुए सीएमएस डाॅ. मुक्ता साहा ने कहा कि काेराेना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। इसे प्रति जागरूकता से बचा जा सकता है। काेराेना से निपटने के लिए सेंट्रल अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है साथ ही चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को तैयार रहने के लिए कहा गया है। जागरूकता से इस बीमारी से बचा जा सकता है। महाप्रबंधक कल्याण अाहूति स्वाइन ने कहा कि कठिन परिस्थियों से निपटते हुए महिलाएं घर, समाज व देश के लिए कार्य कर रही है जो काफी सराहनीय है। महिलाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं, आवश्यकता है कि इन्हें प्रोत्साहित करने की। वरीय प्रबंधक कुमारी कुमकुम ने कार्यस्थल पर हाेने वाले सेक्सूअल हरास्मेंट से निपटने के लिए एक्ट संबंध में तथा डाॅ. निकिता अनूप ने कोरोना वायरस के लक्षण एवं बचाव संबंधी जानकारी दी। इसके पूर्व जीएम अाहूति स्वाइन व सीएमएस डाॅ. मुक्ता साहा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस माैके पर निवेदिता, माधुरी सिंह,सुजाता कुमारी अादि माैजूद थीं।