पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यस बैंक से ~50 हजार से ज्यादा निकासी नहीं इमरजेंसी के आवेदन के बाद भी भुगतान नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम में कैश नहीं, दूसरे बैंक से निकासी नहीं

यस बैंक की धनबाद शाखा से 50 रुपये तक की ही निकासी संभव है। फिलहाल निर्धारित राशि से अधिक निकासी के लिए अावेदन देने वाले ग्राहकाें के तीन दिन के अवकाश के बाद बुधवार काे भी निराशा हाथ लगी। धनबाद शाखा से अब तक एक भी ग्राहक काे 50 हजार रुपये से अधिक का भुगतान नहीं किया गया है। अाज भी बैंक खुलने के बाद काफी संख्या में ग्राहक पैसे की निकासी के लिए पहुंचे। यस बैंक के खाताधारी अमरजीत सिंह ने पहले दिन मेडिकल इमरजेंसी बताते हुए बैंक के निर्देशानुसार पांच लाख रुपए निकासी के लिए अावेदन दिया गया। प्रबंधन ने एप्रूवल के लिए हेड अाॅफिस भेजने की बात कहते हुए ग्राहक काे सूचना देने की बात कही, लेकिन बुधवार को काेई सूचना नहीं मिली ताे बैंक प्रबंधन से संपर्क किया। ग्राहक ने बताया कि इस संबंध में बैंक प्रबंधन की अाेर से अब तक काेई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई। बताया गया कि अावेदन काे अाज एप्रूवल के लिए मुख्यालय भेजा जा रहा है।

बैंक का एटीएम भी बेकार है। एटीएम में कैश नहीं है। निकासी के लिए अा रहे ग्राहकाें काे मायूसी हाथ लग रही है। इसी बीच यह भी सूचना मिलती रही कि यस बैंक के एटीएम धारक अन्य बैंकाें के एटीएम से भी निकासी कर सकते हैं, लेकिन दूसरे बैंक की एटीएम से निकासी नहीं हाे पाई।

गाइडलाइन मिली है, पर अभी भुगतान नहीं हुआ

निर्देशानुसार फिलहाल 50 हजार रुपए तक का भुगतान ग्राहकाें काे किया जा रहा है। इमरजेंसी में अधिक राशि का भुगतान से संबंधित गाइडलाइन मिली है पर अब तक एेसे एक भी केस में भुगतान नहीं किया गया है।”
निशांत प्रसाद, मैनेजर, यस बैंक, धनबाद शाखा
खबरें और भी हैं...