पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8वीं बोर्ड परीक्षा में कुड़माली का प्रश्न नहीं मिलने पर नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनबाद | झारखंड एके़डमिक काउंसिल की अोर से अायोजित अाठवीं बोर्ड की परीक्षा में प्लस टू बलियापुर केंद्र के छात्र-छात्राअों को क्षेत्रीय भाषा के रूप में कुरमाली भाषा का प्रश्न उपलब्ध नहीं करवाया गया था। इसकी शिकायत मध्य विद्यालय रघुनाथपुर की छात्रा सुष्मिता महतो ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण अायोग से की थी। छात्रा की शिकायत पर सीनियर कंसलटेंट रमन कुमार गाेर ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन को नोटिस करते हुए जवाब मांगा है। बाल संरक्षण अायोग ने अपने पत्र में कहा कि संबंधित छात्रा के अनुसार उसने इसकी शिकायत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से की है। हालांकि उनके द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अायोग ने दाेषी अधिकारी एवं कर्मचारियों
का नाम अौर नंबर भी मांगा है।
खबरें और भी हैं...