पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब 25 प्रतिशत सीटाें में प्रवेश परीक्षा से भी दाखिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्तूरबा गांधी बालिका अावासीय विद्यालयाें में अब छठी कक्षा की 25 फीसदी सीटाें में प्रवेश परीक्षा के अाधार पर भी दाखिला हाेगा। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियाेजना परिषद ने सभी जिलाें काे निर्देश जारी किया है। डीईअाे एवं डीएसई काे लिखे पत्र में राज्य परियाेजना निदेशक उमा शंकर सिंह ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छठी कक्षा में नामांकन प्रक्रिया के लिए परिषद ने बैठक कर निर्णय लिया है। सभी कस्तूरबा विद्यालयाें में कक्षा छह में 75 प्रतिशत सीटाें में नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया पहले की तरह हाेगी। विद्यालयाें में मेधावी छात्राअाें के चयन के लिए 25 प्रतिशत सीटाें में नामांकन प्रवेश परीक्षा के अाधार पर हाेगा। इसके लिए लिखित व माैखिक परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल के माध्यम से हाेगा। इस संबंध में अलग से दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। इसलिए फिलहाल 75 प्रतिशत सीटाें में पूर्व प्रक्रिया के तहत नामांकन के लिए छात्राअाें का 31 मार्च तक चयन कर रिपाेर्ट दी जाए। सनद हाे कि पूर्व प्रक्रिया के तहत बीच में पढ़ाई छाेड़ चुकी छात्राअाें का दाखिला हाेता है। इसके तहत पहले अभिभावकाें से स्कूलाें में अावेदन लिया जाता है। इसके बाद प्रखंड स्तरीय चयन समिति स्क्रूटनी कर चयन सूची तैयार करती है। यहां से सूची बनने के बाद उसकी स्वीकृति डीसी की अध्यक्षता में बनी जिला स्तरीय चयन समिति करती है।

खबरें और भी हैं...