7 नंबर मुस्लिम पंचायत कमेटी पुनर्गठित
लोयाबाद|लोयाबाद 7 नंबर मुस्लिम पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें जावेद अफसर को अध्यक्ष व अली रेजा को सचिव बनाया गया है। वहीं मो रियाजुद्दीन उर्फ गुड्डू को कोषाध्यक्ष चुना गया है। निसार मंसूरी की अध्यक्षता में वार्षिक बैठक में एक वर्ष का लेखा जोखा के पश्चात पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। कमेटी का सदस्य गुलाम जिलानी, सज्जाद रशीद, मो साबिर, मो अतहर, मो सलाउद्दीन, मो नसीम अंसारी, अजहर हुसैन, मो इस्लाम अंसारी, मो सलीम, इस्तियाक अहमद, मो जहांगीर, मो अनवर, मो इस्लाम बनाए गए।