एग्यारकुंड उत्तर पंचायत में पोषाहार दिवस का आयोजन
गर्भवती की गोदभराई करतीं मुखिया व अन्य।
कुमारधुबी| एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के बिंदुवासनी नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को सुपोषण दिवस मनाया गया। मौके पर गर्भवती महिला को पंचायत की मुखिया काकुली मुखर्जी ने गोदभराई कराई। मुखिया काकुली मुखार्जी ने कहा कि सरकार गर्ववती महिला व उसके नवजात के स्वास्थ्य के प्रति तत्पर है। प्रसव से पूर्व पोषाहार व नियमित टीकाकरण की व्यवस्था कराई है। लोग आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच इसका लाभ उठाए। मौके पर सेविका सतिमा पाल, मिलू घोष, प्रीति साहनी, रेखा बाउरी, साबित रजक, कुंती कुमारी, सावित्री बाउरी आदि थीं।