नारायणी धाम के पहाड़ी माता मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव 15 मार्च को
धनबाद जिला पहाड़ी माता भक्त मंडल की बैठक गुरुवार को नारायणीधाम में केदारनाथ मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इसमें नारायणी धाम स्थित पहाड़ी माता मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव 15 मार्च को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पाठ वाचक कोलकाता के दलजीत एवं गुरप्रीत सिंह होंगे। विशाल भंडारा मंदिर परिसर में एवं धनबाद-गोविंदपुर मुख्य सड़क पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक भजनों की अमृत वर्षा होगी। रिंकी गुप्ता एवं अमित पांडेय भजन गायक होंगे। पहाड़ी माता मंदिर की स्थापना बजरंग लाल केजरीवाल एवं भगवती देवी केजरीवाल ने की थी। हरियाणा में विशाल पहाड़ी माता मंदिर का निर्माण चल रहा है। बैठक में बैजनाथ मिश्र, कृष्णा केजरीवाल, प्रकाश मित्तल, पंकज केजरीवाल, सोनू मित्तल, देबू केजरीवाल, प्रवीण केजरीवाल, हरीश कजारिया, अनिल केजरीवाल, श्रेयस केजरीवाल आदि शामिल थे। इस आयोजन में कोलकाता, दिल्ली, बेगूसराय, झाझा, बराकर, पटना, रांची, पुरुलिया समेत कोयलांचल के विभिन्न भागों के भक्त भाग लेंगे।